Thane Shocker: मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर मां ने लगाई डांट, बेटी ने गुस्से में जहर खाकर दी जान
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 15 वर्षीय एक लड़की ने मोबाइल फोन पर अधिक समय बिताने को लेकर अपनी मां द्वारा डांटे जाने के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. अंबरनाथ क्षेत्र की निवासी लड़की ने 26 सितंबर को चूहे मारने वाली दवा खा ली थी. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया...
ठाणे, 14 अक्टूबर: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 15 वर्षीय एक लड़की ने मोबाइल फोन पर अधिक समय बिताने को लेकर अपनी मां द्वारा डांटे जाने के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. अंबरनाथ क्षेत्र की निवासी लड़की ने 26 सितंबर को चूहे मारने वाली दवा खा ली थी. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पड़ोसी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया. यह भी पढ़ें: Hyderabad: कुएं का जहरीला पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार! जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल पर डांट पड़ने पर 15 वर्षीय लड़की ने खाया जहर:
STORY | Teen consumes poison after being scolded for excessive use of mobile phone, dies
READ: https://t.co/c2oMnTjmY4 pic.twitter.com/nYpHDEiAk4
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

