Jharkhand Shocker: महिला की हत्या कर लाश के 12 टुकड़े फेंके, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
झारखंड के साहिबगंज में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही कत्ल का केस सामने आया है. आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शरीर के 12 हिस्से मिले हैं. शरीर के कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.
झारखंड: झारखंड के साहिबगंज में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही कत्ल का केस सामने आया है. आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शरीर के 12 हिस्से मिले हैं. शरीर के कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है. उसके पति दिलदार अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी. Palghar Shocker: नाबालिग के साथ हैवानियत, 8 लोगों ने समुद्र तट पर किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक बोरियो थाना क्षेत्र में वारदात हुई है. रूबिका पहाड़न नाम की महिला का कत्ल किया गया इसके बाद लाश के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंका दिया गया. शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पैर का टुकड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई.
Jharkhand | 12 parts of the body of a 22-yr-old woman belonging to primitive tribal community found in Sahibganj. Some parts of body still missing & search for them is underway. Her husband Dildar Ansari has been detained by Police, the deceased was his second wife: SP Sahibganj
— ANI (@ANI) December 18, 2022
पुलिस के मुताबिक एक बंद घर में लाश का एक और हिस्सा मिला है. माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद इसी घर में उसकी लाश के टुकड़े किए गए. पुलिस ने छानबीन के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ले रही है. फिलहाल पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या कर लाश को टुकड़ों में करके निपटाने का मामला सामने आया था. शुक्रवार को राजस्थान में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर लाश के टुकड़े किए थे. इससे पहले तमाम बार देश के अलग-अलग इलाकों में सूटकेसों में लाशें मिलती रही थीं. अब टुकड़े कर लाश को ठिकाने लगाने के मामले सामने आ रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

