देश

Delhi Shocker: दिल्ली में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, परिवारवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप- VIDEO

दिल्ली के अलीपुर इलाके में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Delhi Shocker: दिल्ली में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, परिवारवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप- VIDEO
River drown | Photo- Pixabay

Delhi Shocker: दिल्ली के अलीपुर इलाके में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि स्वीमिंग पूल में 10-12 लड़के नहा रहे थे और उनका बच्चा वंश भी उन्हीं के साथ नहा रहा था. उसी वक्त उनकी पत्नी का फोन आ गया. फोन पर बात करने के लिए वह स्विमिंग पूल से बाहर निकल आए. कुछ देर जब उन्होंने दोबारा पूल की तरफ देखा तो उनका बेटा वंश नहीं दिखा. फिर वह पानी में उतरकर उसे ढूंढने लगे, जहां वंश उन्हें डूबा हुआ मिला. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई लाइफ गार्ड उपलब्ध नहीं था. फिलहाल, अलीपुर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली: 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).