Hapur Shocker: बहादुरगढ़ थाने में फरियादी से घूस में मांगी 1 किलो जलेबी, आरोपी होमगार्ड सस्पेंड (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर शिकायतकर्ता से घूस में जलेबी मांगने का आरोप लगा है.
Hapur Shocker: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर शिकायतकर्ता से घूस में जलेबी मांगने का आरोप लगा है. फरियादी का कहना है कि वह 26 अगस्त को अपने गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखाने बहादुरगढ़ थाने गया था, जहां एक होमगार्ड ने प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने के बदले एक किलो जलेबी खरीदकर लाने को कहा. हालांकि, इस मामले में आरोपी होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सीओ गढ़ आशुतोष शिवम ने बताया कि थाना बहादुरगढ पर एक व्यक्ति से उसके मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर पर मुहर लगाने के नाम पर जलेबी की मांग करने के प्रकरण की जांच की गई है. इसके बाद एक होमगार्ड का नाम प्रकाश में आया है जिसको होमगार्ड कमांडेंट द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
बहादुरगढ़ थाने में फरियादी से घूस में मांगी 1 किलो जलेबी
हापुड़
बहादुरगढ़ थाना के मुंशी को पसंद है जलेबी, मुंशी ने फ़रियादी से कर दी जलेबी की डिमांड। मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट लिखाने आया था युवक। मुंशी ने प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने को लेकर मांगी 1 KG जलेबी। बहादुरगढ़ थाना का मामला @Uppolice @dgpup @igrangemeerut @SachinGuptaUP pic.twitter.com/eN7IEtmUcm
— Vipin Giri (@Giri4Vipin) August 26, 2024
आरोपी होमगार्ड सस्पेंड
थाना बहादुरगढ पर एक व्यक्ति से उसके मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर पर मुहर लगाने के नाम पर जलेबी की मांग करने के प्रकरण की जांच कराए जाने पर एक होमगार्ड का नाम प्रकाश में आया है जिसको होमगार्ड कमांडेंट द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में सीओ गढ़ @CopShivam की बाइट..! pic.twitter.com/HlJlXZKy7S
— HAPUR POLICE (@hapurpolice) August 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

