देश

TikTok स्टार कीर्ति पटेल की दबंगई, सोशल मीडिया पर हुई बहस, फिर गैंग के साथ सूरत पहुंचकर युवक को दी धमकी

टिक टॉक स्टार और उसके दोस्तों ने गुरुवार को लगभग 450 किलोमीटर की यात्रा की, एक युवक को धमकी देने के लिए. युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिक टॉक स्टार के साथ बहस की थी.

TikTok स्टार कीर्ति पटेल की दबंगई, सोशल मीडिया पर हुई बहस, फिर गैंग के साथ सूरत पहुंचकर युवक को दी धमकी
Kirti Patel (Photo Credit : Instagram)

जूनागढ़, गुजरात: चर्चित टिक टॉक स्टार कीर्ति पटेल (Kirti Patel) एक बार सुर्खियों में हैं. पहले भी कई बार विवादों में आ चुकी टिक टॉक स्टार कीर्ति पटेल को इस बार पुलिस ने पीटने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कीर्ति पटेल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते जूनागढ़ के निवासी जमन भायाणी को पीटने की धमकी दी थी. इसके बाद कीर्ति पटेल युवक को पीटने के अपने साथियों के साथ जूनागढ़ के भेंसन पहुंची थी. पुलिस ने कीर्ति पटेल और उनके साथियों की दो कारें भी जब्त की हैं. Jacqueline Fernandez ने याचिका वापस ली, Delhi कोर्ट से विदेश यात्रा की मांगी थी इजाजत

टिक टॉक स्टार और उसके दोस्तों ने गुरुवार को लगभग 450 किलोमीटर की यात्रा की, एक युवक को धमकी देने के लिए. युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिक टॉक स्टार के साथ बहस की थी. इससे पहले कि मामला हाथ से निकलता, स्थानीय पुलिस ने  टिक टॉक स्टार कीर्ति पटेल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया. कीर्ति समेत 10 के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

कीर्ति पटेल ने जिस जमन भायाणी नाम के युवक को धमकी दी. वे आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी के भतीजे बताए जा रहे हैं. कीर्ति पटेल ने जो वीडियो इंटाग्राम पर अपलोड किया था उसमें उन्होंने कहा था कि भूपत भयाणी के भतीजे ने बेटियों को खिलाफ अपशब्द बोले हैं. इसलिए मैं भेंसण जा रही हूं. अगर मुझे कुछ हुआ तो भूपत भायणी जिम्मेदार होंगे.

इससे पहले कर्णावती क्लब के सामने मारपीट की घटना में कोमल पांचाल नाम की महिला ने कीर्ति पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, इस मामले में शिकायतकर्ता ने महिला पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया था, उससे बदला लेने के लिए कीर्ति पटेल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).