Priya Marathe Passes Away: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं मशहूर मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मराठी मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि मीरा रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 4 बजे कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गई और 38 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. खबर है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा.
Priya Marathe Passes Away: मराठी मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का निधन हो गया है. 31 अगस्त को गणेशोत्सव (Ganshotsav) की धूम के बीच यह चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे मराठी एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि मीरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह 4 बजे कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गई और 38 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. खबर है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा.
प्रिया मराठे ने नाटकों से लेकर सीरियल्स और फिल्मों तक, हर माध्यम से अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जता है. उन्होंने सकारात्मक, ऐतिहासिक और नकारात्मक भूमिकाओं को खूबसूरती से निभाया है. अब तक उन्होंने कई लोकप्रिय मराठी और हिंदी सीरियल्स में बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं. यह भी पढ़ें: Achyut Potdar Passes Away: फेमस एक्टर अच्युत पोतदार का निधन, काफी दिनों से थे अस्पताल में भर्ती
मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का कैंसर से निधन
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

