Stree 2 on Rent: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ अब प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए उपलब्ध, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ अब प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए उपलब्ध है। 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और भारत में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है.
Stree 2 on Rent: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ अब प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए उपलब्ध है। 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और भारत में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. अब दर्शक इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का लुत्फ ऑनलाइन उठा सकते हैं. प्राइम वीडियो पर यह फिल्म रेंटल विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जहां यूजर्स इसे 349 रुपये में किराए पर ले सकते हैं और UHD, HD या SD फॉर्मेट में देख सकते हैं. प्लेटफॉर्म ने बताया, "रेंटल में वीडियो को देखने के लिए 30 दिन का समय होता है और एक बार शुरू करने के बाद 48 घंटे में इसे पूरा करना होता है." यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध है और इसके साथ इंग्लिश सबटाइटल्स भी दिए गए हैं.
रेंट पर उपलब्ध हुई 'स्त्री 2':
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

