Shah Rukh Khan के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर अब बुधवार को होगी सुनवाई
आपको बता दे कि क्रूज शिप ड्रग मामले में एनसीबी ने छापेमारी करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया था. जिसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज है.
आर्यन खान की जमानत याचिका पर बुधवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है. आर्यन सहित बाकी आरोपियों की बेल याचिका पर भी बुधवार को ही सुनवाई की जाएगी. आज वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की. जिसके बाद एनसीबी ने जवाब में बताया कि मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ऐसे में 1 हफ्ते का समय मांगा. जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार तक रिप्लाई फाइल करने को कहा है. आपको बता दे कि शनिवार को मुंबई की लोअर कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद से आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद हैं.
Drugs-on-cruise case: Special NDPS court in Mumbai to hear accused Aryan Khan and others' bail pleas on Wednesday
(File photo) pic.twitter.com/GnckOGYAKt
— ANI (@ANI) October 11, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

