क्रिकेट

Prithvi Shaw Selfie Case: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई का मामला, सपना गिल समेत 4 लोगों को मिली जमानत

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने और उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सपना गिल को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन सपना गिल को मुंबई की कोर्ट से राहत मिली हैं. कोर्ट ने उन्हें और उनके साथ तीन और लोगों को जमानत दे दी है.

Prithvi Shaw Selfie Case: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई का मामला, सपना गिल समेत 4 लोगों को मिली जमानत

Prithvi Shaw Selfie Case: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने और उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भोजपुरी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी सपना गिल को गिरफ्तार करने बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. लेकिन सपना गिल को मुंबई की कोर्ट से राहत मिली हैं. कोर्ट ने उन्हें और उनके साथ तीन और लोगों को जमानत दे दी है.बता दें कि बीते हप्ते बुधवार की देर रात, शॉ और उनके दोस्त- जो पांच सितारा होटल में रात के खाने के बाद बाहर निकले थे- सपना गिल और उनके दोस्तों ने क्रिकेटर के साथ सेल्फी क्लिक करने पर जोर दिया.

हालांकि उन्होंने पहली और दूसरी बार सेल्फी लेने से नहीं रोका, लेकिन शॉ ने तीसरी बार सेल्फी लेने से इनकार कर दिया, जिससे जाहिर तौर पर गिल और उसके दोस्त नाराज हो गए, और हमला बोल दिया साथ ही उस कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें वह यात्रा कर रहे थे.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).