बॉलीवुड

Satish Kaushik के निधन पर PM Modi ने परिवार को भेजा पत्र, Anupam Kher ने जताई कृतज्ञता

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की पत्नी की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, दुख और शोक की इस घड़ी में आपके संवेदनशील पत्र ने मेरे और हमारे परिवार लिए मरहम का काम किया है.

Satish Kaushik के निधन पर PM Modi ने परिवार को भेजा पत्र, Anupam Kher ने जताई कृतज्ञता
अनुपम खेर और नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Instagram)

PM Modi Letter To Satish Kaushik: एक्टर-डायरेक्टर सतीष कौशिक के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध है. आज भले ही उनका शरीर मौजूद नहीं है पर वे हर किसी के दिल में बसे हुए नजर आते हैं. दुख की इस घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के परिवार को सांत्वना पत्र भेजा है. जिसे अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है.

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की पत्नी की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, दुख और शोक की इस घड़ी में आपके संवेदनशील पत्र ने मेरे और हमारे परिवार लिए मरहम का काम किया है! जब देश के प्रधानसेवक किसी प्रियजन के जाने पर ढाढ़स और सांत्वना देते है, तो उस दुख से जूझने की शक्ति मिलती है! मैं, हमारी बेटी वंशिका, हमारे पूरे परिवार और सतीश जी के सभी प्रशंसकों की तरफ़ से मैं आपको धन्यवाद देती हूँ।और प्रभु से आपकी लंबी एवं स्वस्थ आयु की प्रार्थना करती हूँ. सादर! शशि कौशिक. पढ़ें पत्र:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).