Jacqueline Fernandez VIDEO: जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला कोर्ट से बड़ी राहत, 10 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं, जिसमें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर शामिल थे.'
दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Bollywood actress Jacqueline Fernandez) शनिवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं. जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला कोर्ट से राहत मिली है. उनकी अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है.
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं. जैकलीन की रेगुलर बेल के मामले मे कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने को कहा. केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा.
इस मामले में ईडी ने 17 अगस्त को एक चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन को आरोपी बनाया था. इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था. मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी. ईडी केस के सिलसिले में जैकलीन से कई दौर की छताछ कर चुकी है. जांच और पूछताछ के दौरान जैकलीन ने ईडी का पूरा सहयोग किया. ईडी की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर को अपना लाइफ पार्टनर मानती थीं. एक्ट्रेस इस महाठग के साथ शादी भी करना चाहती थीं.
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez leaves from Delhi's Patiala House Court after ED extends her interim bail & protection till November 10th, in the Rs 200 crore money laundering case. pic.twitter.com/sGdHtG8TsD— ANI (@ANI) October 22, 2022
#WATCH दिल्ली: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं, जिसमें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर शामिल थे। pic.twitter.com/s3MRCSPNgJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

