बॉलीवुड

Ganeshotsav 2024: कपूर परिवार की गणपति पूजा में रणबीर कपूर और बेटी राहा का दिल छू लेने वाला पल (View Pics)

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, जो 7 सितंबर से शुरू हुई. इस बीच, बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं और एक-दूसरे के घर गणपति दर्शन के लिए जा रहे हैं.

Ganeshotsav 2024: कपूर परिवार की गणपति पूजा में रणबीर कपूर और बेटी राहा का दिल छू लेने वाला पल (View Pics)

Ganeshotsav 2024: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, जो 7 सितंबर से शुरू हुई. इस बीच, बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं और एक-दूसरे के घर गणपति दर्शन के लिए जा रहे हैं. रविवार, 16 सितंबर को पूरे कपूर खानदान ने एक साथ मिलकर गणपति उत्सव मनाया. करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास मौके की कुछ पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं.

इन तस्वीरों में करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर और जेह, रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा, इब्राहिम अली खान और आदर जैन एक साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, जो तस्वीर सबसे ज्यादा दिल छू गई वह थी जिसमें रणबीर कपूर अपनी नन्ही बेटी राहा को बड़े प्यार से निहारते हुए नजर आए. इस दिलकश पल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

 

करिश्मा कपूर ने गणपति समारोह से परिवार की तस्वीर साझा की

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).