Inn Galiyon Mein Trailer Out: सोशल मीडिया के दौर में प्यार की नई परिभाषा लिखने आ रही है 'इन गलियों में', जावेद जाफरी और विवान शाह की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Watch Video)
डिजिटल युग में रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ती फिल्म ‘इन गलियों में’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में जावेद जाफरी, विवान शाह, अवंतिका, सुशांत सिंह और इश्तियाक खान अहम किरदारों में नजर आएंगे.
Inn Galiyon Mein Trailer Out: डिजिटल युग में रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ती फिल्म ‘इन गलियों में’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में जावेद जाफरी, विवान शाह, अवंतिका, सुशांत सिंह और इश्तियाक खान अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म को अविनाश दास ने निर्देशित किया है, जो समाज में सोशल मीडिया के प्रभाव और डिजिटल दौर में बदलते प्रेम-रिश्तों को बारीकी से दर्शाती है. फिल्म "इन गलियों में" सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि समाज और डिजिटल दुनिया के रिश्तों की नई परतें खोलती है. यह दर्शाती है कि कैसे सोशल मीडिया लोगों की सोच, रिश्तों और पहचान को प्रभावित करता है.
फिल्म ‘इन गलियों में’ को यदुनाथ फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि इसके निर्माता विनोद यादव और नीरू यादव हैं. यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. क्या सोशल मीडिया का प्रभाव रिश्तों को मजबूत करता है या उन्हें कमजोर कर देता है? यह फिल्म इन सवालों का जवाब तलाशेगी.
देखें ‘इन गलियों में’ ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

