Salman Khan के खिलाफ पत्रकार से मारपीट करने का मामला हुआ खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कह दी बड़ी बात
सलमान खान खिलाफ पत्रकार अशोक पांडे ने साल 2019 में एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान ने अप्रैल 2019 में मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया था.
Salman Khan: सलमान खान के खिलाफ साल 2019 में पत्रकार अशोक पांडे द्वारा दर्ज किए गए डराने धमकाने के आरोप को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यह भी कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया को सेलिब्रिटी होने के कारण अनावश्यक उत्पीड़न का साधन नहीं होना चाहिए.
सलमान खानके खिलाफ पत्रकार अशोक पांडे ने साल 2019 में एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान ने अप्रैल 2019 में मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया था, जब मीडिया कर्मियों ने उनकी तस्वीर खींचनी चाही थीं. इस घटना के दौरान सलमान के बॉडीगार्ड ने पत्रकार के साथ बहस, मारपीट की और धमकी दी थी. पत्रकार ने इस घटना पर आधारित एक शिकायत दर्ज की थी, जिसे निचली अदालत ने मार्च 2022 में सुनवाई के लिए निर्देश दिया था.
Judicial process should not be means to harass celebrity: Bombay High Court while quashing case against Salman Khan#BombayHighCourt #SalmanKhan
Read more here: https://t.co/M8fwf6o4yU pic.twitter.com/o8rkYjsHMe
— Bar & Bench (@barandbench) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

