बॉबी देओल की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में हुई धमाकेदार एंट्री, आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के बनेंगे दुश्मन!
अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद धमाल मचाने को तैयार हैं. इस बार वह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. जी हां, बॉबी देओल फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के सामने खलनायक की भूमिका निभाएंगे.
Bobby Deol Joins YRF Spy Universe: अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद धमाल मचाने को तैयार हैं. इस बार वह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. जी हां, बॉबी देओल फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के सामने खलनायक की भूमिका निभाएंगे. सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2024 के दूसरे छमाही में शुरू होगी. फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर ने निश्चित रूप से बॉबी देओल के फैंस को उत्साहित कर दिया है. Heeramandi Release Date: संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' का 1 मई को Netflix पर होगा प्रीमियर!
बता दें, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में 'वॉर', 'टाइगर' फ्रेंचाइजी और 'पठान' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में हमें ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेता जासूसी दुनिया में धमाल मचाते हुए देखने को मिले हैं. अब बॉबी देओल की एंट्री से इस यूनिवर्स में और भी रोमांच का तड़का लगना तय है.
EXCLUSIVE: BOBBY DEOL JOINS YRF SPY UNIVERSE; TO PLAY VILLAIN TO ALIA BHATT & SHARVARI!
After #Animal, #BobbyDeol has joined the #YRFSpyUniverse as the villain to #AliaBhatt and #Sharvari; Filming begins in second half of 2024. Details!https://t.co/SJuLUMT4KZ
— Himesh (@HimeshMankad) March 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

