Sri Lanka Crisis: जैकलीन फर्नांडिस ने संकट से घिरे अपने देश श्रीलंका को किया सपोर्ट, कहा- जजमेंट की जरूरत नहीं
श्रीलंका में आर्थिक संकट तो गहरा ही गया है, हर बीतते दिन के साथ राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो रही है. इस बीच श्रीलंका से आईं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
Jacqueline Fernandez on Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट तो गहरा ही गया है, हर बीतते दिन के साथ राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो रही है. ऐसे में दुनियाभर के लोग और राजनेता इसके बारे में बात कर रहे हैं. इस बीच श्रीलंका से आईं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा 'एक श्रीलंकाई होने के नाते मेरे देश और उसमें रहने वाले लोगों के ऐसे हाल होते देखना दिल तोड़ने वाली बात है. जब से यह संकट शुरू हुआ है, तब से मुझे कई बातें सुनने को मिल रही हैं. मैं दुनिया से कहना चाहूंगी कि कुछ भी देखने के बाद यूं ही जल्दी से जजमेंट ना दें. मेरे देश के लोगों को किसी के जजमेंट की जरूरत नहीं है. उन्हें सपोर्ट की जरूरत है. उनके लिए हमें कम से कम 2 मिनट शांति से प्रार्थना करनी चाहिए जो हमें उनके ज्यादा नजदीक लेकर जाएगी.'
View this post on Instagram
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

