Oscar 2022: क्रिस रॉक को घूंसा मारने के बाद विल स्मिथ ने मांगी माफी, कहा - मैंने लाइन क्रॉस कर दी इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं
ऑस्कर 2022 समारोह में क्रिस रॉक को घूंसा मारने के बाद अब विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है.
Oscar 2022: ऑस्कर 2022 समारोह में क्रिस रॉक (Chris Rock) को सबके सामने घूंसा (Punch) मारने के बाद अब विल स्मिथ (Will Smith) ने सार्वजनिक तौर पर माफी (Apologies) मांगी है. विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है 'हिंसा किसी भी रूप में जहरीली और विनाशकारी होती है. कल रात के एकेडमी अवॉर्ड्स में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य था, लेकिन जेडा (Will Smith Wife Jada Pinkett) की मेडिकल कंडीशन का मज़ाक उड़ाना मेरे बर्दाश्त के बाहर था और मैंने भावुक होकर रिएक्ट कर दिया.'
आगे उन्होंने कहा - 'मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस. मैंने लाइन क्रॉस कर दी, मैं गलत था. मैं शर्मिंदा हूं और मेरी हरकतें उस आदमी का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं. प्रेम और दया की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. मैं एकेडमी, शो के निर्माताओं, सभी उपस्थित लोगों और दुनिया भर में देखने वाले सभी लोगों से भी माफी मांगना चाहूंगा. मैं विलियम्स परिवार और मेरे राजा रिचर्ड परिवार से माफी मांगना चाहता हूं.'.
Actor Will Smith apologies for his behavior at last night’s Academy Awards, adds, "a joke about Jada’s medical condition was too much for me to bear and I reacted emotionally".
(Source: Will Smith's Instagram account) pic.twitter.com/xnKqpf2zFx
— ANI (@ANI) March 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

