वायरल

Viral Video: बूढ़ा हुआ जंगल का राजा! धीमी रफ्तार में सैर करते बुजुर्ग और कमजोर शेर की हालत देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शेर सैर करता हुआ दिख रहा है. धीमी रफ्तार में सैर करते बुजुर्ग और कमजोर शेर की हालत देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Video: बूढ़ा हुआ जंगल का राजा! धीमी रफ्तार में सैर करते बुजुर्ग और कमजोर शेर की हालत देख हैरान हुए लोग
बुढ़े शेर की हालत देख हैरान हुए लोग (Photo Credits: X)

Elderly Lion Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) से सभी जानवर खौफ खाते हैं, उसकी दहाड़ सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए शेर से जंगल के दूसरे जानवरों के साथ-साथ इंसान भी दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. बेशक शेर अपनी स्फूर्ति, ताकत और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है, जो किसी भी जानकर को पल भर में अपना शिकार बना लेता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शेर (Elderly Lion) सैर करता हुआ दिख रहा है. धीमी रफ्तार में सैर करते बुजुर्ग और कमजोर शेर की हालत देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसे देखकर मेरा दिल टूट जाता है, लेकिन मैं समझती हूं कि वह अकेला क्यों है, यदि वह रुका तो वह अपना गौरव खतरे में डाल देगा. वहीं एक यूजर ने लिखा है- आप चाहे कितने भी मजबूत हों, समय के आगे हर कोई झुकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शिकार को खाने के लिए आपस में लड़ने लगे चार शेर, मौका पाते ही वहां से भाग निकली भैंस

बूढ़ा हुआ जंगल का राजा

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेर दिखाई दे रहा है, जो काफी कमजोर और थका हुआ नजर आ रहा है. वो धीमी रफ्तार में चल रहा है और उसके शरीर पर उम्र का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. बूढ़े शेर को देखकर ऐसा लगता है कि वो उम्र के इस पड़ाव पर काफी बेबस महसूस कर रहा है, अपने कमजोर शरीर और बुढ़ापे की वजह से उसकी रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है. इस नजारे को सफारी पर निकले लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).