वायरल

Viral Video: घोड़े ने पेश की दोस्ती की अनोखी मिसाल, भूखे कबूतरों संग शेयर किया अपना खाना

सोशल मीडिया पर एक घोड़े का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़ा भूखे कबूतरों के साथ अपना भोजन शेयर करके दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश करता है. घोड़े की दरियादिली का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

Viral Video: घोड़े ने पेश की दोस्ती की अनोखी मिसाल, भूखे कबूतरों संग शेयर किया अपना खाना
कबूतरों संग खाना शेयर करता घोड़ा (Photo Credits: X)

Horse Viral Video: कहते हैं कि खाने की चीज को मिल बांटकर खाना चाहिए. किसी के साथ भोजन बांटना एक ऐसा कार्य है, जो इस दुनिया के अन्य प्राणियों के लिए दया की भावना और देखभाल का संकेत देता है. कई लोग दूसरों की मदद करके या फिर उनके साथ भोजन शेयर करके मानवता की मिसाल पेश करते हैं और इंसानों की तरह जानवर भी शेयरिंग इज केयरिंग के महत्व को समझते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक घोड़े (Horse) का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें घोड़ा (Horse) भूखे कबूतरों (Pigeon) के साथ अपना भोजन शेयर करके दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश करता है. घोड़े की दरियादिली का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- घोड़ा अपना खाना कबूतरों के साथ शेयर करता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 295k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मैदान में लेटकर मजे से हरी-हरी घास खाता दिखा घोड़ा, उसकी हरकतें देख मुस्कुरा देंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा अपनी टोकरी से अनाज निकालते और दाना गिराते हुए नजर आ रहा है. घोड़े को भोजन गिराते देख वहां कबूतरों का झुंड इकट्ठा हो जाता है और दाना चुगने लगता है. घोड़े के पास इकट्ठा हुए ये कबूतर जल्दी-जल्दी अपना हिस्सा उठाने लगते हैं. जैसे-जैसे कबूतर अनाज का आनंद लेते हैं, वैसे-वैसे उन्हें देखकर घोड़े को संतुष्टि होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).