Viral Video: मैदान में लेटकर मजे से हरी-हरी घास खाता दिखा घोड़ा, उसकी हरकतें देख मुस्कुरा देंगे आप
एक घोड़े का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैदान में लेटकर मजे से हरी-हरी घास खा रहा है. उसकी जिंदगी को देखकर अधिकांश लोगों को लग रहा है कि घोड़ा कितने मजे की लाइफ जी रहा है.
Horse Viral Video: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसे आराम के कुछ पल मिल सके, ताकि वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सके. बिजी शेड्यूल के बीच अक्सर लोग फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती भरे पलों की तलाश में रहते हैं, लेकिन काम के बोझ के चलते ऐसा कर पाना सबके लिए आसान नही होता है. ऐसे में कभी-कभी दूसरों को देखकर लगता है काश ऐसी लाइफ हमारी होती. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक घोड़े (Horse) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो मैदान में लेटकर मजे से हरी-हरी घास खा रहा है. उसकी जिंदगी को देखकर अधिकांश लोगों को लग रहा है कि घोड़ा कितने मजे की लाइफ जी रहा है.
इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिस्तर पर ब्रेकफास्ट... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह घोड़ा इतना थक गया है कि खड़े होकर खाना भी उसके लिए संभव नहीं है. सबसे मजेदार चीज जो आप आज देखेंगे, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- अजीब घोड़ा. यह भी पढ़ें: शीशा तोड़कर कार के पिछले हिस्से में घुसा घोड़ा, जानवर को फंसा देख इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Breakfast in bed..🐎🌾😅 pic.twitter.com/Zu0ABFPR4q
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) January 16, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से मैदान में पीछे की तरफ कुछ घर बने नजर आ रहे हैं, जबकि एक घोड़ा घास पर लेटा हुआ है और लेटे हुए वो हरी-हरी घास को खा रहा है. घास खाते-खाते वो करवट बदलता हुआ भी दिखाई देता है. मजे से लेटकर घास खाते घोड़े को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और यकीनन इस वीडियो को देख आप भी बिजी शेड्यूल से अपने लिए कुछ फुर्सत के पल निकालकर इस तरह से आराम फरमाना चाहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

