शीशा तोड़कर कार के पिछले हिस्से में घुसा घोड़ा, जानवर को फंसा देख इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)
घोड़ा शीशे को तोड़कर कार के पिछले हिस्से में घुस जाता है, लेकिन उसके पैर फंस जाते हैं और वो अपने पैरों को बाहर नहीं निकाल पाता है. घोड़े को फंसा देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है.
Horse Viral Video: रेस में घोड़े (Horse) को दौड़ लगाते तो आपने देखा ही होगा, लेकिन सरपट दौड़ने वाले घोड़े को क्या कभी आपने किसी कार (Car) में फंसा हुआ देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर कार के पिछले हिस्से में फंसे एक घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, घोड़ा शीशे को तोड़कर कार के पिछले हिस्से में घुस जाता है, लेकिन उसके पैर फंस जाते हैं और वो अपने पैरों को बाहर नहीं निकाल पाता है. घोड़े को फंसा देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. इस वीडियो को jackykumar874 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मैदान से भागने के चक्कर में घोड़े ने ले लिया मगरमच्छ से पंगा, जबड़ा खोलकर पानी के शिकारी ने किया अटैक
घोड़े को काफी मशक्कत के बाद आखिरकार बाहर निकाला गया. हालांकि इससे पहले भी एक घोड़ा पूल में फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया था. इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में गिरने के बाद बाहर निकल नहीं पा रहा था घोड़ा, ऐसे किया गया जानवर को रेस्क्यू (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर खड़ी कार के पिछले हिस्से में एक घोड़ा फंसा हुआ है. हालांकि फंसने के बाद भी घोड़ा विचलित होने के बजाय शांत और स्थिर नजर आ रहा है, जबकि कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ नजर आ रहा है और घोड़े के दोनों पैर अंदर फंसे हुए हैं. गाड़ी का मालिक कार के गेट को खोलकर चेक करता है कि घोड़ा कैसे फंसा है. इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

