Viral Video: मैदान से भागने के चक्कर में घोड़े ने ले लिया मगरमच्छ से पंगा, जबड़ा खोलकर पानी के शिकारी ने किया अटैक
सोशल मीडिया पर एक घोड़े और मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैदान से भागने के चक्कर में घोड़ा पानी के खूंखार शिकारी मगरमच्छ से पंगा ले लेता है. घोड़े की हरकत से मगरमच्छ को गुस्सा आता है और वो अपना जबड़ा खोलकर हमला कर देता है.
Crocodile vs Horse Viral Video: जब दो विपरित स्वभाव वाले लोगों का आमना-सामना होता है तो उनके बीच नोकझोंक होना लाजमी है. यह बात इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी समान रूप से लागू होती है. जब दो विपरित स्वभाव वाले जानवर एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं तो उनके बीच घमासान देखने को मिलता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक घोड़े (Horse) और मगरमच्छ (Crocodile) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मैदान से भागने के चक्कर में घोड़ा पानी के खूंखार शिकारी मगरमच्छ से पंगा ले लेता है. घोड़े की हरकत से मगरमच्छ को गुस्सा आता है और वो अपना जबड़ा खोलकर हमला कर देता है, लेकिन घोड़ा बाल-बाल बच जाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का घोड़ा किसी फार्म में मौजूद है और वो भागते समय अपने पैर से मगरमच्छ की पूंछ पर हमला कर देता है, जिससे मगरमच्छ का पारा चढ़ जाता है और वो अपने नुकीले दांतों से घोड़े के पैर दबोच लेता है, लेकिन घोड़ा खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है. वीडियो को @Animalbelngjerk नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में गिरने के बाद बाहर निकल नहीं पा रहा था घोड़ा, ऐसे किया गया जानवर को रेस्क्यू (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
— Animals Being Jerk (@Animalbelngjerk) June 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

