Viral Video: मगरमच्छ ने नन्हे हाथी पर हमला करने की कर दी गलती, मां हथिनी ने ऐसे सिखाया सबक
एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूंखार मगरमच्छ नन्हे हाथी पर हमला करने की गलती कर बैठता है, जिसके बाद मां हथिनी उसे ऐसा सबक सिखाती है, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा.
Viral Video: जब भी बात संतान की सुरक्षा पर आती है तो इस दुनिया में उसकी मां से बड़ा योद्धा और कोई नहीं होता है, क्योंकि एक मां ही अपने बच्चे की रक्षा करने के लिए किसी भी संकट का सामना करने को तैयार हो जाती है. अपनी जान की बाजी लगाकर मां अपने बच्चे को काल के गाल से भी खींचकर बाहर लाने का जज्बा रखती है. मां की ममता, उसके त्याग और बलिदान से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खूंखार मगरमच्छ (Crocodile) नन्हे हाथी (Elephant) पर हमला करने की गलती कर बैठता है, जिसके बाद मां हथिनी उसे ऐसा सबक सिखाती है, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा.
इस वीडियो को @Thebestfigen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सभी मांएं सख्त होती हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इस नजारे को देखने के बाद लोग मां की ममता और उसके जज्बात को सलाम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: पानी के दैत्य मगरमच्छ को गली के आवारा कुत्ते ने दे दी पटखनी, शिकारी को पल भर में सिखाया सबक (Watch Viral Video)
मगरमच्छ को हथिनी ने सिखाया सबक
All mamas are tough! pic.twitter.com/xDrOgfn8ko
— The Best (@Thebestfigen) May 13, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तालाब के किनारे नन्हे हाथी को देखकर पानी का दैत्य मगरमच्छ हमला कर देता है. अपने बच्चे पर मगरमच्छ को हमला करते देख मां हथिनी को गुस्सा आ जाता है और वो मगरमच्छ पर हमलावर हो जाती है. हथिनी अपनी सूंड से मगरमच्छ को उठाकर हवा में उछालते हुए नीचे पटक देती है. हथिनी कुछ इस तरह से मगरमच्छ को सबक सिखाती है कि वो अपनी जान बचाने के लिए फिर से पानी में चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

