देश

जयपुर की सड़कों पर 'पापा की परियों' का बाइक स्टंट, हेलमेट के बिना की ट्रिपल राइडिंग; VIDEO वायरल

राजस्थान के जयपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है. वीडियो में तीन लड़कियां एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमती दिख रही हैं.

जयपुर की सड़कों पर 'पापा की परियों' का बाइक स्टंट, हेलमेट के बिना की ट्रिपल राइडिंग; VIDEO वायरल
Photo- @sarviind/X

Jaipur Girl Viral Video:  राजस्थान के जयपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है. वीडियो में तीन लड़कियां एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमती दिख रही हैं. इस दौरान न तो किसी ने हेलमेट पहना है और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन कर रही हैं. ये वीडियो 12 जुलाई 2025 को एक्स (पहले ट्विटर) पर अरविंद शर्मा (@sarviind) नामक यूजर ने पोस्ट किया, और देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवतियां रात के समय बाइक पर मस्ती कर रही हैं. वीडियो में तीनों लड़कियां मुस्कुरा रही हैं और अपने हाथ हवा में लहरा रही हैं.

बाइक सिर्फ दो लोगों के लिए डिजाइन की गई होती है, लेकिन इसमें तीन लोग सवार हैं. सबसे बड़ी बात, किसी के सिर पर हेलमेट तक नहीं है.

ये भी पढें: Viral Video: जयपुर में गरीब व्यक्ति का फोन पानी से भरी सड़क के खुले नाले में गिरा, रोते हुए शख्स का वीडियो वायरल

ट्रैफिक नियम हमारे लिए नहीं

सिर्फ रील जरूरी. ट्रैफिक नियम?

वीडियो के कैप्शन में तंज करते हुए लिखा गया है, "सिर्फ रील जरूरी. ट्रैफिक नियम? वो तो बस दूसरों के लिए होते हैं ना!" यह लाइन ही सब कुछ बयां कर देती है, कैसे कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं.

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा, "पापा की परी उड़ते हुए..." लेकिन अधिकतर लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और जयपुर पुलिस व राजस्थान पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग की.

बाइक की नंबर प्लेट दिख रही

वीडियो के जरिए बाइक की नंबर प्लेट भी साफ दिख रही थी, जिससे पता चला कि बाइक रेखा कुमावत नाम की महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो टोंक, राजस्थान की रहने वाली हैं. बाइक की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है.

अब बात करते हैं कानून की. भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोपहिया वाहन पर सिर्फ दो लोग (ड्राइवर और एक पिलियन राइडर) ही बैठ सकते हैं. राजस्थान में हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. अगर बाइक पर तीन लोग बैठते हैं तो वाहन चालक के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

ट्रैफिक नियमों को मजाक न समझें

ऐसी घटनाएं केवल नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक चिंता भी हैं. लोग सोशल मीडिया के चक्कर में सड़क सुरक्षा भूल जाते हैं. राजस्थान पुलिस पहले ही 2024 की पहली तिमाही में 3.79 लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान जारी कर चुकी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि अभी भी जागरूकता की कमी है.

जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो और साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि युवा ट्रैफिक नियमों को मजाक न समझें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).