वायरल

कटहल खाने के लिए कुछ भी कर सकता है ये हाथी, Viral Video में देखें कैसे उसे पाने के लिए गजराज ने लगाया जुगाड़

आप इस बात से तो वाकिफ होंगे कि हाथियों को कटहल ज्यादा पसंद है, इसलिए वो इसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज अपने फेवरेट कटहल को पाने के लिए गजब की ट्रिक लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कटहल खाने के लिए कुछ भी कर सकता है ये हाथी, Viral Video में देखें कैसे उसे पाने के लिए गजराज ने लगाया जुगाड़
कटहल तोड़ता हाथी (Photo Credits: X)

Elephant Viral Video: हाथी (Elephant) जंगल का एक ऐसा जानवर है, जो ताकतवर होने के साथ-साथ बहुत समझदार भी होते हैं. जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये तांडव मचा देते हैं और कई बार ये अपनी समझदारी दिखाकर लोगों को कायल भी कर देते हैं. हाथियों से जुड़े कई रोमांचक और मनमोहक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. आप इस बात से तो वाकिफ होंगे कि हाथियों को कटहल (Jackfruit) ज्यादा पसंद है, इसलिए वो इसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज अपने फेवरेट कटहल को पाने के लिए गजब की ट्रिक लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @supriyasahuias नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जो आपको पसंद है उसे पाने के लिए कुछ भी करें, ठीक उसी तरह जैसे हाथी अपने प्रिय कटहल के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 14k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: अपने केयरटेकर को देखते ही दौड़कर उसके पास पहुंचे हाथी, इस मिलन को देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक (Watch Viral Video)

ट्रिक लगाकर पेड़ से कटहल तोड़ता हाथी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी कटहल के पेड़ के पास पहुंचता है और कटहल तोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन वो कटहल तक पहुंच नहीं पाता है. ऐसे में वह पिछले पैरों पर अपना सारा वजन डालते हुए अगले पैरों को पेड़ पर टिकाता है और सूंड को ऊपर करके आसानी से कटहल को तोड़कर नीचे ले आता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हाथी की समझदारी की सराहना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).