वायरल

Viral Video: तेलंगाना में स्थानीय निकाय प्रमुख की गुंडागर्दी, महिला की छाती पर मारी लात

पुलिस की मानें तो महिला का कहना है कि पिछले साल गोपी ने उसे 33.72 लाख रुपये में एक भूखंड बेचा था. इसपर एक मकान भी था.

Viral Video: तेलंगाना में स्थानीय निकाय प्रमुख की गुंडागर्दी, महिला की छाती पर मारी लात
स्थानीय निकाय प्रमुख ने महिला की छाती पर मारी लात (Photo Credit-YouTube)

हैदराबाद: तमाम तरह के जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी हमारे समाज में आज भी महिलाओं पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है. आज भी कई बार ऐसे वाकये सामने आते है जिसे देखकर गुस्सा आता है. ताजा मामले में तेलंगाना में टीआरएस के एक सत्तारूढ़ जन प्रतिनिधि ने निजामाबाद जिले में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर पहले छाती पर लात मारी और जब महिला गिर गई तो उसको लातों से मारा. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है.सवाल यह उठता है ऐसे छोटी सोचवाले लोगो की मानसिकता कब सुधरेगी।

इस वीडियो में धरपल्ली मंडल (ग्रामीण स्थानीय निकाय) के प्रमुख आई गोपी को एक महिला पर लात बरसाते देखा जा सकता है. इस पुरे मामले पर पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारा था. पुलिस ने बताया कि यह मामला भूमि की बिक्री से जुड़े विवाद का है. उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर गोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. वहीं, गोपी ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस की मानें तो महिला का कहना है कि पिछले साल गोपी ने उसे 33.72 लाख रुपये में एक भूखंड बेचा था. इसपर एक मकान भी था. हालांकि इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ने के बाद और 50 लाख रुपये की मांग की. उन्होंने अब तक महिला को प्रापर्टी नहीं सौंपी और उसे धमकी दे रहे थे. नीचे देखे वायरल वीडियो-

वही महिला प्रापर्टी सौंपने की मांग करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ गोपी के घर गई वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा. जिसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).