वायरल

लौंडा डांस करते दिखे छोटे बच्चे, बड़ों की तरह देखने वालों ने लुटाए कागज के पैसे, Viral Video देख लोगों ने जताई चिंता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर बिहार का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कम उम्र के बच्चे लौंडा नाच करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस नाच को देखने के लिए वहां मौजूद अन्य बच्चे जोश के साथ कागज के पैसे भी लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.

लौंडा डांस करते दिखे छोटे बच्चे, बड़ों की तरह देखने वालों ने लुटाए कागज के पैसे, Viral Video देख लोगों ने जताई चिंता
लौंडा डांस करते दिखे बच्चे (Photo Credits: X)

Viral Video: बिहार में शादियों के दौरान लौंडा डांस (Luanda Dance) खूब देखने को मिलता है, जिसमें मर्द औरतों की तरह कपड़े पहनकर डांस करते हैं और देखने वाले जमकर पैसा लुटाते हैं. वहीं अब सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे कथित तौर पर बिहार (Bihar) का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कम उम्र के बच्चे लौंडा नाच करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस नाच को देखने के लिए वहां मौजूद अन्य बच्चे जोश के साथ कागज के पैसे भी लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. भले ही बच्चों के लिए ऐसा करना महज मनोरंजन का एक बहाना हो, लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चिंता और निराशा की लहर पैदा कर दी है. लोग इसे देखने के बाद कह रहे हैं कि ये देखकर बहुत दुख हो रहा है.

इस वीडियो को @karanbirtinna नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- इसे कैप्शन देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. यह दुखद है. मैं दोहराता हूं, यह हमारा कल्चर है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बच्चे जैसा देखते हैं, वही सीखते हैं, ये मासूम दिमाग कब विषाक्त बन जाएंगे, पता ही नहीं चलेगा. वहीं दूसरे ने लिखा है- बिहार में ऑर्केस्ट्रा कल्चर है, जहां अश्लील डांस परफॉर्म किया जाता है और ऐसे ही पैसे बरसाए जाते हैं, बच्चे यही सब देखकर सीख रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'ढोल जगीरो दा' गाने पर बुजुर्ग महिलाओं ने किया एनर्जेटिक भांगड़ा, वायरल डांस से नेटिज़न्स हैरान

लौंडा डांस की नकल उतारते दिखे बच्चे

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के बीच एक सूखी जगह पर कुछ बच्चे इकट्ठा हुए हैं. बच्चों ने आधे हिस्से को साड़ी से घेरकर एक छोटा स्टेज बनाया है, जिस पर दो बच्चे लौंडा डांस कर रहे हैं. इस डांस को दर्शक की तरह देख रहे कुछ बच्चे बड़ों की तरह कागज के नोट उड़ा रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख मुस्कुराने के बजाय लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं. बहरहाल, लौंडा डांस भले ही बिहार का एक लोकनृत्य है, जिसमें पुरुष डांसर महिलाओं के कपड़े पहनकर शादियों के दौरान परफॉर्म करते हैं, लेकिन इसका बच्चों पर इस तरह से असर होते देख सवाल उठने लगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).