Fake Woman TT Video: ट्रेन में पकड़ी गई फर्जी महिला टीटी, गर्मी में जैकेट पहनकर चेक कर रही थी टिकट, वीडियो वायरल
पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी महिला टीटी को पकड़ लिया गया. RPF ने महिला को झांसी स्टेशन पर हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
झांसी: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी महिला टीटी को पकड़ लिया गया है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने महिला को झांसी स्टेशन पर हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
वीडियो हुआ वायरल (Fake Female TT Viral Video)
यह मामला तब सामने आया जब ट्रेन में फर्जी महिला टीटी का टिकट चेक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में लड़की ने एक जैकेट पहन रखी थी और उसके गले में एक आईडी कार्ड भी लटक रहा था, जिससे वह असली टीटी की तरह दिख रही थी.
उत्तर प्रदेश : पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी महिला TT पकड़ी गई। झांसी में RPF ने महिला को कस्टडी में लिया, पूछताछ जारी है।
इतनी गरमी में जैकेट कौन पहनता है भई? नकल के लिए अक्ल चाहिए होती है।
Video : @AnujTyagi8171 pic.twitter.com/VTi7vDyVxj
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 25, 2024
सोशल मीडिया पर सवाल
वीडियो के वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस घटना पर कई तरह के सवाल उठाए. कई यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा, "इतनी गर्मी में कोई जैकेट पहनकर कैसे चल सकता है?" एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "धोखाधड़ी के लिए भी अक्ल चाहिए."
कैसे पकड़ी गई महिला? (RPF Arrested Fake TT in Patalkot Express Train)
RPF को महिला पर तब शक हुआ जब उन्होंने देखा कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान कुछ यात्रियों ने उसकी पहचान पर सवाल उठाए. यात्रियों की शिकायत के बाद RPF ने महिला को पकड़ा और उसकी जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. महिला के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

