Fact Check: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम सरकार उर्फ धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन का वीडियो देख और सुन रहे हैं. वहीं जब इस खबर की सच्चाई पीआईबी के फैक्ट से जांच परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं. जिसके बाद पीआईबी की तरह से ट्वीट कर बताया गया कि यह फोटो फेक है और एडिट किया गया है. पीआईबी की बताया गया कि यह वीडियो 22 जुलाई, 2019 का है जिसमें प्रधानमंत्री चंद्रयान-2 लॉन्च का सीधा प्रसारण देख रहें हैं. बताना चाहेंगे कि यह पहली बार नहीं है. जब पीएम मोदी के बारे में इस तरह के खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो. बल्कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री का इस तरह का वीडियो वायरल हो चुका है.
PIB Fact Check:
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री @narendramodi का एक फ़र्ज़ी वीडियो शेयर किया जा रहा है।#PIBFactCheck
🔸 शेयर किया जा रहा वीडियो #Morphed है।
🔸 सही वीडियो 22 जुलाई, 2019 का है जिसमें प्रधानमंत्री चंद्रयान-2 लॉन्च का सीधा प्रसारण देख रहें हैं। pic.twitter.com/k44KNsMDyL
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 5, 2023












QuickLY