जर्मन पर्वत से गायब हुए लकड़ी के पेनिस की जगह एक दूसरे Penis-Shaped Wooden Structure ने ली, कोई नहीं जानता कैसे? (See Pics and Video)
जर्मनी के वबेरियन पर्वत की एक अनोखी संरचना सुर्खियों में आ गई है. Grueten पर्वत पर स्थापित एक विशाल लिंग के आकार की लकड़ी की संचरना जो कथित तौर पर गायब हो गई थी, उसकी जगह पर एक नया और बड़े आकार का पेनिस शेप्ड वुडन स्ट्रक्चर आ गया है. यह कैसे हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है.
- Read in
- English
Penis-Shaped Wooden Structure: साल 2020 का आखिरी महीना चल रहा है और यह साल अब खत्म होने को है. साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रकोप के अलावा दुनिया भर में हैरान करने वाली कई घटनाएं भी घटीं. इसी कड़ी में इस साल गायब होने वाली संरचनाएं भी सुर्खियां बटोर रही हैं. पहले यूटा मोनोलिथ (Utah Monolith), फिर रोमानिया (Romania) और कैलिफोर्निंया (California) में ऊंची धातु संरचनाओं की उपस्थिति और अचानक उनके गायब होने की हर कोई बात कर रहा है, लेकिन इस सबके बीच जर्मनी के वबेरियन पर्वत (Germany's Bavarian Mountain) की एक अनोखी संरचना भी सुर्खियों में आ गई है. Grueten पर्वत पर स्थापित एक विशाल लिंग के आकार की संचरना जो कथित तौर पर गायब हो गई थी, उसकी जगह पर एक नया और बड़े आकार का पेनिस शेप्ड वुडन स्ट्रक्चर (Penis-Shaped Wooden Structure) आ गया है. यह कैसे हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. यह संरचना उसी पर्वत पर मौजूद है, जो वर्तमान में चारों ओर से बर्फ से ढंका है.
जर्मन पुलिस लिंग के आकार की इस लकड़ी की संरचना के गायब होने की जांच कर रही थी. बताया जाता है कि यह पर्यटकों के लिए एक शानदार स्थान था और पर्यटक पैदल यात्रा करके इस स्थान पर तस्वीरें खींचते थे. ऐसी खबरें थीं कि किसी ने इसे गिरा दिया था या इसे काट दिया था, लेकिन जब तक इसकी असल वजह का पता चलता, उससे पहले उसी स्थान पर एक वैसा ही पेनिस शेप्ट वुडन स्ट्रक्चर स्थापित हो गया. यह कैसे हुआ या किसने किया? इस स्थान के आसपास रहने वालों के लिए यह किसी रहस्य से कम नहीं है. नए स्थापित लिंग के आकार की संरचना की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गई, जो अब वायरल हो गई हैं.
नया पेनिस शेप्ड वुडन स्ट्रक्चर
View this post on Instagram
देखें वीडियो
View this post on Instagram
कुछ और तस्वीरें
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि नया पेनिस शेप्ड वुडन स्ट्रक्चर पहले वाले लकड़ी के पेनिस जैसा ही है, लेकिन उससे आकार में बड़ा है. इसकी वायरल होती तस्वीरों को देखने के बाद इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह आनेवाले हाइकर्स के बीच आकर्षक का मुख्य केंद्र होगा. अब तक यह रहस्य है कि किसने इसे यहां रखा और पुराने के साथ क्या हुआ? लेकिन यहां राहत की बात तो यह है कि कम से कम उस स्थान पर संरचना तो वापस आ गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

