वायरल

रील बनाने के चक्कर में जान को जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से लटक गया शख्स, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रील बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन से ही लटक जाता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है, शायद उसने कभी उसी कल्पना भी नहीं की थी.

रील बनाने के चक्कर में जान को जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से लटक गया शख्स, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
रील बनाने के लिए ट्रेन से लटका शख्स (Photo Credits: X)

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर छाने के मकसद से कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Stunt) करते हैं. उनकी किस्मत अगर साथ देती है तो वो अपने इस मकसद में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन उनकी जरा सी लापरवाही उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है. ऐसे कई वीडियो आए दिन हमारी आंखों के सामने आते रहते हैं, जहां स्टंटबाजी के चक्कर में कइयों को लेने के देने पड़ जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स रील (Reel) बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन (Train) से ही लटक जाता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है, शायद उसने कभी उसी कल्पना भी नहीं की होगी.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक युवक रील के लिए स्टंट करते समय चलती ट्रेन से गिर गया, बाद में लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया, कासगंज से कानपुर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 257k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भगवान का शुक्र है कि बच गया, यमराज को बुलावा तो भेज ही दिया था इसने. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये रील उसे पूरी जिंदगी याद रहेगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील बनाने के लिए खतरनाक Stunt! रेलवे के नदी के ब्रिज पर दौड़ाई बाइक, झारखंड का वीडियो आया सामने

चलटी ट्रेन में स्टंटबाजी करना पड़ा भारी

वायरल हो रहे वीडियो को चलती ट्रेन से बनाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही है और एक शख्स ट्रेन से लटका हुआ है. कुछ लोगों ने शख्स को पकड़ रखा है, ताकि वो नीच न गिर जाए. बताया जा रहा है कि रील बनाने के चक्कर शख्स चलती ट्रेन में स्टंट करने के दौरान गिर गया, जिसे लोगों ने किसी तरह बचा लिया. आप देख सकते हैं कि लोग उसे पकड़े रहते हैं और जब ट्रेन की स्पीड कम हो जाती है, तब लोग उसे छोड़ते हैं और वो नीचे गिर जाता है और इस तरह से उसकी जान बच जाती है. शख्स उठने के बाद फिर से ट्रेन में चढ़ जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).