Leopard Video: दीवारों पर लगी खतरनाक तार को बड़ी ही चतुराई से तेंदुए ने किया पार, वीडियो हुआ वायरल
लोहे की तार पार करता तेंदुआ (Photo Credits: Instagram)

सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ तारों से बचकर ऐसे चल रहा है कि आप सोच भी ना पाएं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब जमकर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को कुछ लोगों ने अपनी कार में ही शूट किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ दीवार पर बिछी लोहे की तार से बच-बचकर चल रहा है. वहीं कार में बैठे लोगों को बात करते हुए सुना जा सकता है. कुछ शीशा खोलने की बात करते हैं तो कुछ घबरा रहे हैं. इसी बीच में एक शख्स की आवाजें भी सुनाई देती हैं जो तेंदुए (Leopard) को उकसाने की कोशिश करता है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)