Silicon Statue of Dead Wife: सोफे पर कंपनी देने के लिए कोलकाता के शख्स ने बनवाया अपनी मृत पत्नी का सिलिकॉन स्टैच्यू, खर्च किए ढाई लाख रुपए (See Pics)
मृत पत्नी का सिलिकॉन स्टैच्यू (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में एक 65 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी से इतनी मोहब्बत करता था कि उसके निधन के बाद शख्स ने उसका सिलिकॉन स्टैच्यू (Silicone Statue) ही बनवा लिया. शख्स ने अपने घर पर अपनी दिवंगत पत्नी की तरह दिखने वाली सिलिकॉन डमी (Silicone Dummy) स्थापित की है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 महामारी (Covid-19) की दूसरी लहर के दौरान सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी तापस शांडिल्य (Tapas Sandilya) ने अपनी पत्नी इंद्राणी (Indrani) को खो दिया. घर के सोफे पर अपनी पत्नी की कंपनी के लिए उन्होंने अब यह सिलिकॉन स्टैच्यू स्थापित किया है.

30 किलो वजनी इस स्टैच्यू को इंद्राणी के घर में उनके पसंदीदा स्थान पर एक सोफे पर रखा गया है. शख्स ने दिवंगत पत्नी के डमी को सोने के गहनों से सजाया है, जो इंद्राणी को प्रिय थे. डमी को रेशम की साड़ी पहनाई गई है, जो उन्होंने अपने बेटे की शादी के रिसेप्शन के अवसर पर पहनी थी. अपनी दिवंगत पत्नी के सिलिकॉन स्टैच्यू को बनवाले के लिए शख्स ने ढाई लाख रुपए खर्च किए हैं.

देखें तस्वीरें-