देश

IND vs PAK Funny Reporting: तूफान पर मजेदार रिपोर्टिंग, भारतीय और पाकिस्तानी पत्रकार के VIDEO वायरल, लोगों ने किया ट्रोल

मसालेदार रिपोर्टिंग और लोगों का ध्यान खिंचने के लिए पाकिस्तानी पत्रकार ने समुद्र में छलांग लगा दी. वहीं भारतीय पत्रकार न्यूज स्टूडियों में हवां के झोके से लड़खड़ाने का नाटक कर मौसम का हाल सुना रही थी.

IND vs PAK Funny Reporting: तूफान पर मजेदार रिपोर्टिंग, भारतीय और पाकिस्तानी पत्रकार के VIDEO वायरल, लोगों ने किया ट्रोल
(Photo Credits: Twitter)

Funny Reporting On Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपारजॉय का खतरा भारत और पाकिस्तान पर मंडरा रहा है, इसी बीच भारत और पाकिस्तान के पत्रकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मसालेदार रिपोर्टिंग और लोगों का ध्यान खिंचने के लिए पाकिस्तानी पत्रकार ने समुद्र में छलांग लगा दी और पानी में से ही रिपोर्टिंग करने लगा. वहीं दूसरी तरफ भारतीय पत्रकार न्यूज स्टूडियों में तूफान के ग्राफिक्स के सामने खड़े होकर हवां के झोके से लड़खड़ाने का नाटक कर मौसम का हाल सुना रही थी. वीडियो में रिपब्लिक भारत की एक एंकर को एक उधर गिरते छाते को संभालते हुए देखा जा सकता है. मजेदार बात यह है कि वह एक न्यूज रूम के अंदर हैं.

 

भारतीय न्यूज एंकर का वायरल वीडियो 

जब पूरे देश में चक्रवात बिपरजॉय को लेकर हाई अलर्ट है. तो वहीं पाकिस्तान का एक और 'चांद' नवाब की रिपोर्टिंग वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पत्रकार जो अपना नाम अब्‍दुर रहमान बता रहा है. वो तूफानी रिपोर्टिंग करते हुए पानी में ही कूद जाता है. इस वीडियो में रिपोर्टर को कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं आपको पानी में कूदकर बताऊंगा कि पानी कितना गहरा है और कितने नीचे तक जाना पड़ता है' देखिए ये मजेदार वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).