वायरल

Fight Between Snake & Mongoose: सांप और नेवले के बीच हुआ भयंकर युद्ध, देखें वर्चस्व की इस लड़ाई का वायरल वीडियो

इंटरनेट पर सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे. वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेड़ पर आराम फरमा रहे एक सांप को पकड़ने के लिए नेवला कैसे छलांग लगाता है. हालांकि दोनों की इस लड़ाई में सांप की हार होती है और नेवला जीत जाता है.

Fight Between Snake & Mongoose: सांप और नेवले के बीच हुआ भयंकर युद्ध, देखें वर्चस्व की इस लड़ाई का वायरल वीडियो
सांप और नेवले की लड़ाई (Photo Credits: Twitter/Praveen Angusamy)

Fight Between Snake & Mongoose: सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की दुश्मनी काफी पुरानी है, इसलिए जब भी इनका आमना-सामना होता है तो उनके बीच भयंकर युद्ध (Battle) छिड़ जाता है. सांप और नेवले की लड़ाई में अक्सर देखा जाता है कि नेवले की जीत होती है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नेवले में सांप से लड़ने और उसे मारने की क्षमता मौजूद होती है. इसी बीच इंटरनेट पर सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई (Fight Between Snake And Mongoose) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे. वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेड़ पर आराम फरमा रहे एक सांप को पकड़ने के लिए नेवला कैसे छलांग लगाता है.

प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- यह एक बदमाश नेवला है. उन्होंने यह भी बताया है कि इस वीडियो को शुरू में डीसीएफ वेस्ट नासिक के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था. उनके ट्वीट में कैप्शन लिखा गया था, जीव जितना छोटा होगा, उसका जोश उतना ही भारी होगा. सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट (Survival of the Fittest). इस दिलचस्प लड़ाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप एक पेड़ की टहनी पर आराम फरमा रहा है, जो नेवले की मौजूदगी से बिल्कुल अंजान है. नेवला सांप को पेड़ पर देख लेता है और फिर उसे पकड़ने के लिए एक ऊंची छलांग लगाता है. छलांग लगाते ही वो सांप को अपने मुंह से पकड़ कर नीचे खींच लाता है. जमीन पर दोनों के बीच भयंकर युद्ध होता है और सांप अपने आप को नेवले की चंगुल से छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन वह यह लड़ाई हार जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video of Cobra Saved From Killer Mongoose: कौवे और सूअरों ने नेवले से बचाई किंग कोबरा की जान, पेश की दोस्ती की अनोखी मिसाल

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो सामने आया हो. इससे पहले भी किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर आया था, लेकिन उस लड़ाई में नेवला भाग्यशाली साबित नहीं होता है, क्योंकि सूअरों और कौवों का झुंड किंग कोबरा की नेवले से जान बचाने में कामयाब होते हैं और ऐसा करके वो दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).