देश

Fact Check: 'प्रधानमंत्री योजना लोन' के तहत उपभोक्ता कर सकते हैं 1-2 लाख रुपए के कर्ज के लिए आवेदन, PIB से जानें एक वेबसाइट के दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसमें एक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना लोन के तहत उपभोक्ता 1-2 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस दावे को लेकर लोगों के बीच भ्रम का माहौल बन गया है. ऐसे में इस दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी पड़ताल की.

Fact Check: 'प्रधानमंत्री योजना लोन' के तहत उपभोक्ता कर सकते हैं 1-2 लाख रुपए के कर्ज के लिए आवेदन, PIB से जानें एक वेबसाइट के दावे की सच्चाई
पीआईबी फैक्ट चेक (Photo Credits: Twitter)

Fact Check: केंद्र सरकार ने छोटे कारोबार को शुरु करने के लिए साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत की थी, जिसके तहत लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए छोटी रकम का लोन दिया जाता है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yaojana) से तो अधिकांश लोग अवगत हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसमें एक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि 'प्रधानमंत्री योजना लोन' (Pradhan Mantri Yojana Loan) के तहत उपभोक्ता 1-2 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस दावे को लेकर लोगों के बीच भ्रम का माहौल बन गया है. ऐसे में इस दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) इसकी पड़ताल की.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर में कहा गया है कि एक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना लोन के अंतर्गत उपभोक्ता 1 से 2 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे की पड़ताल की तो इसे फेक और निराधार पाया. पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि यह वेबसाइट फर्जी है, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री योजना लोन जैसी कोई वेबसाइट नहीं चलाई जा रही है. यह भी पढ़ें: Fact Check: AYUSH योजना के तहत लोगों को मासिक सैलरी दे रही हैं भारत सरकार? PIB ने बतायी वायरल खबर की सच्चाई

पीआईबी फैक्ट चेक का ट्वीट-

पीआईबी द्वारा किए गए तथ्य जांच से यह तो पता चल गया है कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना या वेबसाइट नहीं चलाई जा रही है, इसलिए लोगों को इसके झांसे में नहीं आना चाहिए. गौरतलब है कि सरकार और उसकी एंजेसियों द्वारा समय-समय पर सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली फेक खबरों और गलत जानकारियों की सच्चाई को लोगों के सामने उजागर किया जा रहा है. इसके साथ ही लगातार अपील की जा रही है कि सटीक और प्रामाणिक खबरों के लिए विभिन्न सरकारी मंत्रालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें, ताकि आप भ्रामक और फेक खबरों के जाल में फंसने से बच सकें.

Fact check

Fact Check: 'प्रधानमंत्री योजना लोन' के तहत उपभोक्ता कर सकते हैं 1-2 लाख रुपए के कर्ज के लिए आवेदन, PIB से जानें एक वेबसाइट के दावे की सच्चाई
Claim :

एक वेबसाइट पर यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना लोन के तहत उपभोक्ता 1-2 लाख रुपए के लोन के लिए आवदेन कर सकता है.

Conclusion :

पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार यह वेबसाइट फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री योजना लोन जैसी कोई वेबसाइट नहीं चलाई जा रही है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).