Surat Singing Chaiwala Video: डॉली चायवाले के बाद अब सूरत के सिंगिंग चायवाले अंकल सोशल मीडिया पर छाएं, हाथों में माइक लेकर गाना सुनाते हुए बनाते है चाय
नागपुर का डॉली चायवाला जो अपने अलग वेशभूषा के साथ और लोगों को मजेदार तरीकें से चाय पिलाता है. जिसको कुछ दिन पहले केवल नागपुर के लोग जानते थे, लेकिन अब उसे ज्यादातर लोग जानते है. ऐसे ही अब एक सिंगिंग चायवाले अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Surat Singing Chaiwala Video : नागपुर का डॉली चायवाला जो अपने अलग वेशभूषा के साथ और लोगों को मजेदार तरीकें से चाय पिलाता है. जिसको कुछ दिन पहले केवल नागपुर के लोग जानते थे, लेकिन अब उसे ज्यादातर लोग जानते है. ऐसे ही अब एक सिंगिंग चायवाले अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जो लोगों को गाना सुनाते हुए चाय बनाते है और लोगों को चाय पिलाते है. डॉली चायवाले ने कुछ महीने में पहले दुनिया के सबसे अमीरों में शुमार बिल गेट्स को चाय पिलाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी और सभी ये जानने को उत्सुक थे की आखिर ये है कौन, इसके बाद डॉली काफी सुर्खियों में आया. ये भी पढ़े :टिप-टिप बरसा पानी गाने पर छोटी बच्ची ने ऐसी मटकाई कमर, डांस मूव्स देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
अब गुजरात के सूरत शहर के विजयभाई पटेल कई सालों से चाय बेच रहे है. विजयभाई की दूकान पर चाय पिने के साथ -साथ लोग इनका गाना सुनने भी आते है. इनके एक हाथ में माइक होता है, जिसपर वे गाना गाते है और दुसरे हाथ से वे चाय बनाते है. लोग बड़े शौक से उनके गाने सुनते है. सोशल मीडिया पर अब इस अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Viral Bhayani के अकाउंट से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

