वायरल

टिप-टिप बरसा पानी गाने पर छोटी बच्ची ने ऐसी मटकाई कमर, डांस मूव्स देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची साड़ी पहनकर बारिश में टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस करने लगती है. बारिश में उसके रेन डांस के जबरदस्त मूव्स को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है.

टिप-टिप बरसा पानी गाने पर छोटी बच्ची ने ऐसी मटकाई कमर, डांस मूव्स देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग (Watch Viral Video)
बच्ची ने किया डांस (Photo Credits: Instagram)

Girl Dance Viral Video: बरसात के मौसम (Rainy Season) में अधिकांश लोग अक्षय कुमार और रवीना टंडन के आइकॉनिक सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' (Tip-Tip Barsa Pani) गाने पर डांस करने का मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. खासकर, लड़कियां और महिलाएं इस गाने पर डांस करके रील्स बनाती हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करती हैं. ऐसे कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची साड़ी पहनकर बारिश में टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस करने लगती है. बारिश में उसके रेन डांस (Rain Dance) के जबरदस्त मूव्स को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और बच्ची के डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लड़की की तारीफ करते हुए लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- क्या सुपर डांस किया है, बड़ी होकर पक्का हीरोइन बनेगी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- डांस, एक्टिंग, मूव्स सब अच्छे हैं, लेकिन अभी से उसे मत बिगाड़ो. यह भी पढ़ें: रील बनाते समय स्लो मोशन में अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी लड़की, Viral Video देख उड़े लोगों के होश

टिप-टिप बरसा पानी गाने पर बच्ची ने किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Neerja (@navyaneerja2)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची साड़ी पहनकर डांस कर रही है. बच्ची टिप-टिप बरसा पानी पर जबदस्त अंदाज में अपने डांस मूव्स दिखाती है. बच्ची के एक्सप्रेशन्स को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).