रील बनाते समय स्लो मोशन में अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी लड़की, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्लो मोशन में वीडियो बनाती है, लेकिन इस दौरान वो अजीबो-गरीब हरकतें करने लगती है. लड़की की हरकतों को देखकर अधिकांश लोग भूत भगाने की बात कर रहे
Viral Video: कई लोगों के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने की ऐसी होड़ मची है कि वो कहीं भी किसी भी वक्त वीडियो बनाने में जुट जाते हैं. रील्स और वीडियो बनाने के लिए लोग बड़े से बड़ा जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. ऐसे में कई बार उनकी छोटी सी लापरवाही उनके लिए घातक साबित हो जाती है. ऐसे कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्लो मोशन (Slow Motion) में वीडियो बनाती है, लेकिन इस दौरान वो अजीबो-गरीब हरकतें करने लगती है. लड़की की हरकतों को देखकर अधिकांश लोग भूत भगाने की बात कर रहे हैं.
इस वीडियो को tamn.na5154 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- एक यूजर ने लिखा है- मम्मी की कसम, इसने तो पुष्पा राज को फेल कर दिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इसके अंदर चंद्रमुखी की आत्मा आ गई है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- कोई भूत भगाने वाले को बुला लाए. यह भी पढ़ें: Accident Video: रील बनाने के चक्कर में भीषण हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल, एक्सीडेंट का वीडियो वायरल
रील बनाते समय अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी लड़की
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रील बना रही है, लेकिन स्लो मोशन में वीडियो बनाने के दौरान वो अजीबोगरीब हरकतें करते लगती है. आप देख सकते हैं कि कैमरा सेट करने के बाद दौड़ती हुई दीवार के पीछे जाती है, फिर वापस स्लो मोशन में चलते हुए कैमरे की ओर आने लगती है, लेकिन इस दौरान उसकी हरकतों को देखकर लोगों को यही लगता है कि कहीं उसके अंदर कोई भूत तो नहीं आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

