VIDEO: हैदराबाद के BJP विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार? जानें वायरल हो रहे वीडियो का असली सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टाइगर राजा सिंह पुलिस के घेरे में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ के बीच से ले जा रहे हैं.
Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टाइगर राजा सिंह पुलिस के घेरे में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ के बीच से ले जा रहे हैं और राजा सिंह खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो के अंत में ‘जय श्री राम’ के नारे भी सुनाई देते हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद में एक कथित गैरकानूनी मस्जिद निर्माण का विरोध करने के चलते राजा सिंह को पुलिस ने बर्बरता से गिरफ्तार किया है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “कथित हिंदू शेर बीजेपी विधायक "टी राजा सिंह" को पुलिस घसीटते हुए अपने साथ ले गई. मस्जिद निर्माण को अवैध बताकर काम रोकने गया था?.”
ये भी पढें: Air India हादसे के इकलौते बचे यात्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार? PTI फैक्ट चेक ने बताया वायरल पोस्ट का सच
'BJP विधायक टाइगर राजा सिंह को बर्बरता से गिरफ्तार किया गया'
'बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को पुलिस घसीटते हुए अपने साथ ले गई'
कथित हिंदू शेर बीजेपी विधायक "टी राजा सिंह" को पुलिस घसीटते हुए अपने साथ ले गई।मस्जिद निर्माण को अवैध बताकर काम रोकने गया था?
Note : वीडियो 2019 का है। pic.twitter.com/yXeVxeti9k
— Fakhre Alam Farooqi (@Reporter_Fakhre) June 19, 2025
'सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया'
रजाकार सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/B6SvuvEgSk
— Raja Singh (@TigerRajaSingh) May 5, 2019
'अवैध निर्माण के खिलाफ विरोध करने पर मुझे गिरफ्तार किया'
You all have seen the way Hyderabad police acted & arrested me for protesting against illegal construction of mosque.
If anything illegal is constructed we know how to raze it to ground again. We don't want any other #Ayodhya to be made in #Hyderabad let the peace prevail pic.twitter.com/iNM33hlaGh
— Raja Singh (@TigerRajaSingh) May 6, 2019
वीडियो की जांच में सामने आई सच्चाई
हालांकि, इस वीडियो की जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. वीडियो का फैक्ट चेक करने पर पाया गया कि यह 5 मई, 2019 का है, ना कि 2024 का. खुद राजा सिंह ने भी इस वीडियो को उसी दिन अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की बात कही थी.
इसके अलावा, 6 मई, 2019 को राजा सिंह ने अपने अकाउंट से यह भी बताया कि वह पुलिस की गिरफ्त से छूट गए हैं और उन्होंने फिर से वीडियो जारी कर विवाद पर अपनी बात रखी थी.
क्या था पूरा मामला?
बता दें, 2019 में हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए थे. यह विवाद एक पुरानी मस्जिद को गिराए जाने और उसके स्थान पर नई मस्जिद के निर्माण को लेकर था. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें टाइगर राजा सिंह भी शामिल थे.
मतलब साफ है कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है. यह वीडियो 6 साल पुराना है और इसका वर्तमान हालात से कोई लेना-देना नहीं है. लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो या दावे को बिना जांच परख के सच न मानें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

