कौवे ने कहावत को कर दिखाया सच, पानी के बोतल में कंकड़ डालकर पक्षी ने बुझाई अपनी प्यास (Watch Viral Video)
एक प्यासा कौवा यहां-वहां भटकता है, फिर उसकी नजर पानी की एक बोतल पर पड़ती है, लेकिन उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंचती है तब वो पानी के बोतल में एक के बाद एक कई कंकड़ डालता है और जब पानी ऊपर आता है तो चोंच से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है.
Crow Viral Video: बचपन में हममें से ज्यादातर लोगों ने प्यासे कौवे (Thirsty Crow) की कहानी तो सुनी ही होगी कि प्यास लगने पर वो घड़े में कंकड़ डालता है, जिससे पानी ऊपर आ जाता है और कौवा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन क्या हकीकत में आपने इस कहानी को सच होते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों प्यासे कौवे (Crow) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्यासा कौवा यहां-वहां भटकता है, फिर उसकी नजर पानी की एक बोतल पर पड़ती है, लेकिन उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंचती है तब वो पानी के बोतल में एक के बाद एक कई कंकड़ डालता है और जब पानी ऊपर आता है तो चोंच से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RaushanRRajput नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बचपन में किताबों में पढ़ा था, आज सच में देख भी रहा हूं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सही में ये कहानी याद आ गई, जबकि एक अन्य ने लिखा है-बेहद सुंदर वीडियो. यह भी पढ़ें: White Crow Video: क्या आपने कभी सफेद कौआ देखा है? अगर नहीं तो यहां देखें वीडियो
देखें वीडियो-
बचपन में किताबों में पढ़ा था, आज सच में देख भी रहा हूं।।🥹https://t.co/YxgEdYMC7c pic.twitter.com/tpmR0tVq1U
— Raushan Raj Rajput (@RaushanRRajput) December 30, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कौवे को प्यास लगती है और वो किसी घर की छत पर जा पहुंचता है, जहां उसे एक बोतल में पानी दिखाई देता है, लेकिन पानी तक उसकी चोंच नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में बोतल के पास पड़े ढेर सारे कंकड़ों में से कौवा एक-एक कंकड़ उठाकर बोतल में डालने लगता है. ऐसा करने से कुछ ही देर में पानी ऊपर आ गया और कौवा आसानी से अपनी चोंच से पानी पीने लगा. कौवा पानी पीकर अपनी प्यास जिस तरह से बुझाता है और खुद से जुड़ी पुरानी कहावत को सच साबित करता है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

