Fighting Couple Video: झगड़ा करते-करते तीसरी मंजिल से गिरा कपल, हादसे का वीडियो हुआ वायरल
(Photo : X)

एक कपल आपस में भिड़ने के बाद अपनी बालकनी की रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे फुटपाथ पर जा गिरे. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. फुटेज में 35 वर्षीय ओल्गा वोल्कोवा और येवगेनी कार्लागिन को शनिवार सुबह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अपने घर की तीसरी मंजिल की बालकनी पर लड़ते हुए देखा जा सकता है. बहस के दौरान वे बालकनी की रेलिंग से टकरा गए, जिससे कपल नीचे  गिर गया.यह घटना करीब तीन साल पहले की है, हालांकि इसका वीडियो हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कपल को 'गंभीर' चोट लगी थी. दोनों के हाथ-पैर टूट गए थे.