वायरल

हाथ में विशालकाय किंग कोबरा को पकड़कर खड़ा दिखाई दिया लड़का, Viral Video देख छूटे लोगों के पसीने

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपने हाथ में विशालकाय किंग कोबरा को थामकर खड़ा दिखाई दे रहा है. यहां इससे भी हैरत की बात तो यह है कि उसके चेहरे पर डर का जरा सा भी नामो निशान नहीं दिख रहा है.

हाथ में विशालकाय किंग कोबरा को पकड़कर खड़ा दिखाई दिया लड़का, Viral Video देख छूटे लोगों के पसीने
किंग कोबरा को हाथ में थामे दिखा लड़का (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Snake Viral Video: सांप (Snake) एक ऐसा खतरनाक जीव है, जिसका नाम सुनते ही लोग थर्र-थर्र कांपने लगते हैं. उसमें भी अगर किंग कोबरा सामने आ जाए तो फिर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल होना लाजमी है, क्योंकि किंग कोबरा को इस दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद किसी को भी मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपने हाथ में विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) को थामकर खड़ा दिखाई दे रहा है. यहां इससे भी हैरत की बात तो यह है कि उसके चेहरे पर डर का जरा सा भी नामो निशान नहीं दिख रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @amar_pd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस अकाउंट को चलाने वाला लड़का एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर है. जो काफी यंग है, लेकिन उसके पास खतरनाक जीवों को पकड़ने का काफी अच्छा अनुभव है. इस वीडियो में भी जिस तरह से लड़के ने सांप को पकड़ रखा है उसे देख लोगों के पसीने छूट गए हैं. यह भी पढ़ें: जहरीले किंग कोबरा को हाथ में लेकर वीडियो बना रहा था शख्स, गुस्साए नागराज ने कर दिया माथे पर अटैक (Watch Viral Video)

हाथ में विशालकाय किंग कोबरा को थामे दिखा लड़का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mu'amar syahida (@amar_pd)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़का एक बेहद मोटे और विशालकाय अजगर को हाथ में थामे हुए नजर आ रहा है. यह सांप शख्स की हाइट से भी काफी लंबा है, लेकिन उससे डरने के बजाय लड़के ने उसे बड़े ही आराम से पकड़ रखा है और उसके चेहरे पर किसी भी तरह का खौफ नजर नहीं आ रहा है. इस वीडियो को 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- कह दो कि ये एआई से बना है. वहीं दूसरे ने लिखा है- ये तो बहुत विशाल है, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- इसे सिर्फ किंग कोबरा नहीं, बादशाह कोबरा कहना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).