देश

Phone Snatching Caught on Camera in Bengaluru: बेंगलुरु में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर छीना डिलीवरी बॉय का फोन; सामने आया घटना का CCTV VIDEO

गलुरु के एचएसआर लेआउट (HSR Layout) इलाके में बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है. यहां बीच सड़क पर एक डिलीवरी बॉय का मोबाइल उस वक्त छीन लिया गया, जब वह रात करीब 11:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था.

Phone Snatching Caught on Camera in Bengaluru: बेंगलुरु में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर छीना डिलीवरी बॉय का फोन; सामने आया घटना का CCTV VIDEO

Phone Snatching Caught on Camera in Bengaluru: बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट (HSR Layout) इलाके में बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है. यहां बीच सड़क पर एक डिलीवरी बॉय का मोबाइल उस वक्त छीन लिया गया, जब वह रात करीब 11:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था. इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज एक कार के डैशकैम में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर डिलीवरी बॉय का पीछा कर रहे थे.

जैसे ही डिलीवरी बॉय थोड़ा आगे बढ़ा, बदमाश अचानक उसके करीब आए और उसका फोन छीन लिया. फोन छीनते समय इतना तेज झटका लगा कि डिलीवरी बॉय का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया.

ये भी पढें: Bengaluru: बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में BBMP मैदान में खेलने के दौरान बड़ा गेट बच्चे के सिर पर गिरा, मौत, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरू में फोन छीनने की घटना कैमरे में कैद

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

घटना के तुरंत बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस हरकत में आई और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं. बेंगलुरु में हुई ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रात में काम करने वाले डिलीवरी बॉय और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).