Fact Check: महाराष्ट्र में स्कूली छात्रा को 'लव जिहाद' में फंसाने की कोशिश, मारा गया जिहादी? जानें भ्रामक वीडियो की असली सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नाबालिग छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाता दिखाई दे रहा है.
Attempt to Trap School Girl in 'Love Jihad' in Maharashtra, Jihadi Killed?: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नाबालिग छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो लड़की को डराता है, पीछे से एक युवक अचानक आता है और उसे दबोच लेता है. इसके बाद भीड़ उस आरोपी की जमकर धुनाई करती है. अब इस वीडियो को लेकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है. कुछ यूजर्स ने इसे धर्म से जोड़ते हुए लिखा कि आरोपी एक विशेष समुदाय का है और हिंदू लड़की को फंसाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
महाराष्ट्र की इस्लामिक जिहादी घटना?
___________________
स्कूल की लड़की को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश में नाकाम होने पर..
चाकू से गला काटने की कोशिश में मारा गया जिहादी#जेहादियों पर नजर रखिये अपनी बहन बेटियों को सावधान करिए!!! pic.twitter.com/m12XYZfz5S
— pushpraj rana (@pushprajranabjp) July 24, 2025
फैक्ट चेक में निकली सच्चाई
जब इस वीडियो की गहराई से पड़ताल की गई, तो जांच में सामने आया कि यह घटना महाराष्ट्र के सातारा जिले की है और आरोपी युवक का नाम आर्यन वाघमले है, जो किसी भी तरह से किसी विशेष समुदाय से ताल्लुक नहीं रखता. यह मामला 21 जुलाई का है जब करंजे बसाप्पा पेठ इलाके में आर्यन वाघमले नाम के युवक ने एक नाबालिग छात्रा को चाकू दिखाकर धमकाने की कोशिश की.
बताया जा रहा है कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और बात न मानने पर गुस्से में आ गया. उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक उमेश आडागळे ने बहादुरी दिखाते हुए आर्यन को पीछे से पकड़ लिया और फिर भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा.
पुलिस ने किया साफ: धर्म से कोई लेना-देना नहीं
सातारा पुलिस ने भी यह स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में लव जिहाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. यह एकतरफा प्रेम का मामला लग रहा है. आरोपी का नाम व पृष्ठभूमि देखकर यह साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर जो एंगल फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से गुमराह करने वाला है**.
निष्कर्ष
वीडियो में जो युवक छात्रा को धमका रहा है, वह आर्यन वाघमारे है, न कि कोई ‘जिहादी’. यह एक प्रेम संबंध से जुड़ा आपराधिक मामला है, न कि कोई सांप्रदायिक घटना. सोशल मीडिया पर बिना जांच पड़ताल के इस तरह की अफवाहें फैलाना न सिर्फ समाज को बांटता है, बल्कि बेगुनाहों को निशाना भी बनाता है.
हम सभी को चाहिए कि किसी भी वायरल खबर को शेयर करने से पहले उसके पीछे की सच्चाई को जरूर परखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

