वायरल

Bull Fight On Railway Track: रेलवे ट्रैक के बीच दो सांडो की जोरदार लड़ाई, ट्रैक से नहीं हटने पर आखिरकार ड्राइवर को रोकनी पड़ी ट्रेन-Video

आपने सांडो की लड़ाई कई बार देखी होगी, लेकिन इस बार ये सांड लड़ते -लड़ते सीधे ट्रेन की ट्रैक पर ही खड़े हो गए. जिसके कारण लोको पायलट ने सावधानी दिखाते हुए ट्रेन रोक दी.

Bull Fight On Railway Track: रेलवे ट्रैक के बीच दो सांडो की जोरदार लड़ाई, ट्रैक से नहीं हटने पर आखिरकार ड्राइवर को रोकनी पड़ी ट्रेन-Video
Credit - (Twitter -X)

Bull Fight On Railway Track: आपने सांडो की लड़ाई कई बार देखी होगी, लेकिन इस वीडियो में ये सांड लड़ते -लड़ते सीधे ट्रेन की ट्रैक पर ही खड़े हो गए. जिसके कारण लोको पायलट ने सावधानी दिखाते हुए ट्रेन रोक दी. कई बार सामने आया है की बैलों और सांडो की लड़ाई में लोग भी मारे जाते है.

इन मवेशियों की लड़ाई होने के बाद कोई भी इनके बीच जाने की हिम्मत नहीं करता. लेकिन दो सांड रेलवे फाटक के पास लड़ाई करते-करते सीधे रेलवे ट्रैक पर ही पहुंच गए. रेलवे कर्मचारी ने इन्हें रेलवे फाटक के पास से हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों पीछे नहीं हटे और ये लड़ते -लड़ते सीधे ट्रैक पर पहुंच गए. ये भी पढ़े :Uttarakhand Bull Video: उत्तराखंड में एक कैफे में घुसने के बाद सांड गेट पर आ खड़ा हुआ, बाहर निकलते समय महिला पर किया हमला

देखें वीडियो :

इसी दौरान इस ट्रैक पर ट्रेन भी आनेवाली थी. जिसके कारण इन सांडो की जान भी जा सकती थी. लेकिन ट्रेन के लोको -पायलट ने सावधानी और समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया . इसके बाद कर्मचारी ने दोनों सांडो को ट्रैक से भगाया. ट्रेन का ड्राइवर लगातार हॉर्न दे रहा था. लेकिन ये दोनों ही हटने को तैयार नहीं थे.

इन दोनों की लड़ाई का पूरा वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया के 'ट्विटर एक्स ' पर @Ananth_IRAS नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये वीडियो कहां का है. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इस वीडियो को अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों ने व्यू किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).