Uttarakhand Bull Video: उत्तराखंड में एक कैफे में घुसने के बाद सांड गेट पर आ खड़ा हुआ, बाहर निकलते समय महिला पर किया हमला

Uttarakhand Bull Video: उत्तराखंड के नौकुचियाताल के एक कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि सांड कैफे में घुसने के बाद गेट के बीचों- बीच आ कर खड़ा हो गया है. जब एक महिला बाहर निकलने की कोशिश करने लगी तो उसके ऊपर हमला कर दिया. हालांकि महिला किसी तरह से कैफे से बाहर निकली. गनीमत रही कि महिला को चोटें नहीं आई. घटना 1 जुलाई, सोमवार की बताई जा रही है.

कैफे में घुसा सांड: