लाइफस्टाइल

सुमन राव बनी फेमिना मिस इंडिया 2019 की विजेता, भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2019 में लेंगी हिस्सा 

राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है. राजस्थान से आनेवाली सुमन ने अपनी खूबसूरती और सूझबूझ के डीएम पर ये टाइटल हासिल किया. अब सुमन भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2019 में हिस्सा लेने जा रही है

सुमन राव बनी फेमिना मिस इंडिया 2019 की विजेता, भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2019 में लेंगी हिस्सा 
सुमन राव (Photo Credits: Twitter)

फेमिना मिस इंडिया 2019 (Femina Miss India 2019) के विनर की घोषणा कर दी गई है. राजस्थान (Rajasthan) की सुमन राव (Suman Rao) ने ये खिताब अपने नाम हासिल कर लिया है. सुमन ने टाइटल अपनी खूबसूरती और अपनी सूझबूझ के दम पर हासिल किया है. सुमन के बाद फेमिना मिस इंडिया में उत्तर प्रदेश शिनाता चौहान फर्स्ट रनर अप बनी है तो वहीं तेलंगाना की संजना विज दूसरी रनर अप बनी हैं.

फेमिना मिस इंडिया के 56वें में इस भव्य टाइटल पर अपनी दावेदारी साबित करने के लिए 30 राज्यों के विजेताओं ने हिस्सा लिया. सुमन राव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) में हिस्सा लेंगी. इस कार्यक्रम का आयोजन थाईलैंड में होगा.

आपको बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2019 में योतिश्मिता बरुआ (असम), श्रेया शंकर (बिहार), शिवानी याधव (छत्तीसगढ़), सुमन राव (राजस्थान), संजना विज (तेलंगाना) और शिनाता चौहान (उत्तर प्रदेश टॉप 6 में मौजूद थी.

सोशल मीडिया पर इस भव्य कार्यक्रम से शानदार फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें इस इवेंट की झलकियां देखी जा सकती हैं. इस इवेंट को हम कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, आयुष शर्मा, दुती चंद, सुनील छेत्री, रेमो डीसूजा जैसी नामचीन हस्तियों ने जज किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).