त्योहार

Sharad Navratri 2024 HD Images: अपनों से कहें हैप्पी नवरात्रि! भेजें मां दुर्गा के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photos Wishes और Wallpapers

अश्विन मास के शुक्ल प्रतिपदा से अश्विन मास की शुक्ल नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घरों और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है. कई स्थानों पर गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है. ऐसे में आप मां दुर्गा के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज और वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों से हैप्पी नवरात्रि कह सकते हैं.

Sharad Navratri 2024 HD Images: अपनों से कहें हैप्पी नवरात्रि! भेजें मां दुर्गा के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photos Wishes और Wallpapers
शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

Sharad Navratri 2024 HD Images: शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की देशभर में धूम मची है. आज (03 अक्टूबर 2024) से देशभर में शारदीय नवरात्रि उत्सव की भव्य शुरुआत हो गई है और देवी दुर्गा का अपने भक्तों के बीच आगमन हो चुका है. वैसे तो साल भर में चार बार नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है, जबकि चैत्र और अश्विन मास की नवरात्रि को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. उसमें भी शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों के बीच गजब का जोश और उत्साह देखने को मिलता है. नौ दिवसीय  नवरात्रि पर्व के पहले दिन घटस्थापना (Ghatsthapana) की जाती है, अखंड ज्योत जलाई जाती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि मां जगदम्बा के हर स्वरूप से भक्तों की अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी होती हैं

हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल प्रतिपदा से अश्विन मास की शुक्ल नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घरों और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है. कई स्थानों पर गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है. ऐसे में आप मां दुर्गा के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज और वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों से हैप्पी नवरात्रि कह सकते हैं.

1- शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

2- शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई

शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

4- शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शारदीय नवरात्रि 2024

शारदीय नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की सवारी सिंह है, लेकिन हर साल नवरात्रि के दौरान तिथि और दिन के अनुसार मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर भक्तों के बीच आती हैं और तिथि के ही मुताबिक  अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर वापस कैलाश पर्वत पर लौटती हैं. कलश स्थापना यानी घटस्थापना के दिन मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर धरती पर आती हैं और किस वाहन पर प्रस्थान करती हैं, इसका मानव जीवन पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).