त्योहार

New Year 2022: नये वर्ष में कब होगी ईद एवं बकरीद और कब पड़ेगा मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद? जानें क्या कहता है इस्लामिक कैलेंडर

मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाये जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण पर्वों में रमजान (रमादान), बकरीद, मुहर्रम, और ईद-ए-मिलाद प्रमुख हैं. इन चारों ही त्योहारों का मुस्लिम धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है. मुस्लिम समुदाय के लोग इन पर्वों को पूरी परंपरागत एवं निष्ठा के साथ मनाते हैं.

New Year 2022:  नये वर्ष में कब होगी ईद एवं बकरीद और कब पड़ेगा मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद? जानें क्या कहता है इस्लामिक कैलेंडर
Happy Eid 2021 (Photo: PTI)

मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाये जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण पर्वों में रमजान (रमादान), बकरीद, मुहर्रम, और ईद-ए-मिलाद प्रमुख हैं. इन चारों ही त्योहारों का मुस्लिम धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है. मुस्लिम समुदाय के लोग इन पर्वों को पूरी परंपरागत एवं निष्ठा के साथ मनाते हैं. आइये जानें खुशियां बांटने वाले ये त्योहार आनेवाले नये साल 2022 में कब-कब मनाये जायेंगे.

ईद!

इस्लाम धर्म में रमज़ान यानी रमादान को बहुत पवित्र महीना माना जाता है. मुसलमान रमजान के पूरे माह रोजे रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं. रमज़ान (रमदान) वस्तुत: इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है. इस 9वें महीने के अंत में शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का दसवां महीना) की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है. मुस्लिम समुदाय के पवित्र मास रमज़ान का पहला दिन 3 अप्रैल को और आखिरी दिन 2 मई 2020 दिन सोमवार को पड़ रहा है. उम्मीद की जा रही है कि अगर 2 मई 2022 को ईद का चाँद दिख जाता है तो 3 मई मंगलवार के दिन ईद का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.

बकरीद!

इस्लाम धर्म का दूसरा महत्वपूर्व पर्व बकरीद माना जाता है. विभिन्न जगहों पर इसे बकरा ईद, ईद उल जुहा अथवा ईद उल बकाह के नाम से भी पुकारा जाता है. बकरीद के दिन मुस्लिम समाज के पुरुष मस्जिद में एकत्र होते हैं और जमात के साथ 2 रकात नमाज़ अदा करते है, साथ ही विशेष प्रार्थनाएं भी की जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार बकरीद की तारीख हर साल 10 से 12 दिन पीछे खिसकती है. वस्तुतः बकरीद मीठी ईद के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है. 2022 में भारत में 9 जुलाई 2022 शनिवार के दिन बकरीद का पर्व मनाया जायेगा. यह भी पढ़ें : New Year 2022 Wishes: न्यू ईयर के इन शानदार Messages, GIF Images, HD Wallpapers और Greetings के जरिए करें नए साल का स्वागत

मोहर्रम!

मोहर्रम वस्तुतः इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है. मुहर्रम का पहला दिन इस्लाम धर्म के अनुसार नववर्ष की शुरुआत मानते हैं. वर्ष 2022 में मुहर्रम शुक्रवार, 29 जुलाई की शाम को शुरू होगा और 10वें दिन 9 अगस्त को मुहर्रम का पर्व सेलीब्रेट किया जायेगा. इस्लाम धर्म के अनुसार रमजान के बाद सबसे पवित्र महीना मुहर्रम का महीना माना जाता है.

ईद-ए-मिलाद!

ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) वस्तुतः पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह पर्व मुहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है. मिलाद-उन-नबी का त्योहार इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है. हालाँकि मुहम्मद का जन्मदिन एक खुशहाल अवसर है, लेकिन मिलाद-उन-नबी शोक का भी दिन है, क्योंकि रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन पैगम्बर मुहम्मद की मृत्यु भी हुई थी. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ईद-ए-मिलाद 9 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन मनाया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).